Nature Nature

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विद्युत विभाग नौ घंटे बाद बहाल हुई सातलेरा गांव की विद्युत आपूर्ति ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले 9 घंटों से विद्युत की बाट जो रहे सातलेरा गांव के ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल ही गई है। समाचार गढ़ ने ठप हुई विद्युत आपूर्ति ग्रामीण हो रहे परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित कर ग्रामीणों की परेशानी को उजागर किया । खबर छपते ही हरकत में आए विद्युत विभाग ने फाल्ट को ढूंढने का काम तेज करते हुए आखिरकार फाल्ट को ढूंढ ही निकाला और गांव की विद्युत आपूर्ति को सुचारू करते हुए ग्रामीणों को राहत दे दी है। जीएसएस के कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक काफी प्रयास करने के बावजूद भी फाल्ट नहीं मिल पा रहा था जिसकी वजह से वह भी परेशान हो गए थे हरिप्रसाद ने हिम्मत नहीं हारते हुए आखिरकार पवन होटल के पास फाल्ट को ढूंढ ही निकाला । कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि पवन होटल के पास एक विद्युत पोल ऊपर से टूट गया था जिसकी वजह से गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी हरिप्रसाद ने विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को कर दी गई है तथा उस लाइन के फेस हटाकर गांव की विद्युत आपूर्ति को शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार तड़के 4:00 बजे आए तेज अंधड़ के बाद इस गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप हो गई थी जिसकी वजह से ग्रामीण इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति के अभाव में काफी परेशान हो रहे थे सूचना मिलते ही जीएसएस के कार्मिक हरिप्रसाद ने बारीकी से विद्युत लाइन में फाल्ट ढूंढने का काम शुरू कर दिया था लगातार सात 8 घंटे के अथक प्रयास करने पर कार्मिक को सफलता हाथ लगी और गांव की विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया । विद्युत आपूर्ति सुचारू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कार्मिक हरिप्रसाद के जज्बे की सराहना की ।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights