Nature Nature

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से बेघर किया, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 12 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। गांव लाछड़सर में एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव आड़सर निवासी मालाराम जाट की पुत्री किरण देवी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह हरिशंकर पुत्र श्रवणकुमार जाट निवासी लाछड़सर के साथ 20 अप्रैल 2018 को हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने घरेलू सामान सहित दान-दहेज भी दिया था। लेकिन विवाह के बाद से ही पति हरिशंकर, ससुर श्रवणकुमार, देवर सांवरमल, सास सुंदरदेवी और काका ससुर गणपतराम जाट ने कम दहेज के ताने देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उससे मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की नकद मांग की थी, जो पूरा न होने पर उसे ताने दिए जाते थे। इसके साथ ही, उसके पति ने अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति ट्रक और कार की ड्राइविंग करता है और उसे ‘काली और कुरूप’ कहकर अपमानित करता था। इन सब यातनाओं के बाद आखिरकार ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई इंद्रलाल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights