Nature Nature

भाजपा सदस्यता अभियान की मीटिंग कल, विधायक के नेतृत्व में हुई बैठक

Nature

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़ | भाजपा सदस्यता अभियान की प्रमुख मीटिंग कल, मंगलवार को भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शाम 4 बजे आयोजित होगी। इस मीटिंग की तैयारी बैठक आज विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में हुई। विधायक सारस्वत ने बताया कि इस बैठक में सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रवासी राकेश तिवाड़ी, प्रभारी बजरंग गुर्जर, शहर प्रभारी दशरथ सिंह और जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर शामिल होंगे। सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को गति दें।

तैयारी बैठक में हेमनाथ जाखड़ (संयोजक), महावीर प्रजापत (शहर अध्यक्ष), महेश राजोतिया (महामंत्री), सुरेन्द्र चुरा, मुलचंद इंदोरिया, नारायणदास, भवानी प्रकाश तावनियां, रजनीकांत सारस्वत और भगवान सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने कल होने वाली बैठक की तैयारी पूरी करते हुए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया।

संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट समाचार गढ़, 28 मार्च 2026। राजस्थान में शनिवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।…

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights