Nature Nature

पेयजल संकट से त्रस्त वार्ड 33 के बाशिंदे, समाधान की आस में पहुंचे उपखंड कार्यालय

Nature

समाचार गढ़, 28 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आड़सर बास क्षेत्र के वार्ड 33 में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों ने शनिवार को उपखंड कार्यालय का रुख किया और उपखंड अधिकारी से इस समस्या का समाधान करने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने उमा मित्तल के नेतृत्व में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पिछले तीन साल से जारी जल संकट का विवरण दिया गया। नागरिकों ने बताया कि आड़सर बास के वार्ड 33 में स्थित सेवानाथ बगीची के पास बने जलहोज से पिछले सात दिनों से जल सप्लाई पूरी तरह से बंद है। सप्लाई कर्मियों से कई बार संपर्क करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया। मोहल्लेवासी लगातार तीन साल से विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग की उदासीनता और निष्क्रियता के चलते लगभग 250 घरों की जल आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके अलावा, मोहल्लेवासियों ने जर्जर जलहोद की मरम्मत, हनुमान धोरा बूस्टर से वार्ड 36 की कालूबास टंकी तक लोहे की पाइपलाइन को जोड़ने, और रेवंतराम नाई के घर से मूलसिंह राजपूत के घर तक डाली गई 4 इंची पाइपलाइन को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की। साथ ही, वार्ड 36 के उच्च जलाशय से जलहोद को जोड़ने का भी अनुरोध किया गया। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने जलदाय विभाग के माध्यम से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights