Nature Nature

एक्टर गोविंदा के साथ हुआ हादसा, मिसफायर से लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Nature

समाचार गढ़, 1 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जख्मी हो गए हैं। उनके पैर में गोली लग गई है। ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे, उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था। जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की जांच की जा रही है।

गोविंदा खतरे से बाहर

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया है कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया। उनके घुटने के नीचे गोली लगी है। कोई घबराने की बात नहीं है।

पत्नी नहीं हैं मुंबई में

रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं हैं। जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला है, तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। वो अगले दो घंटे में मुंबई आ जाएंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वो लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं। टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं। जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं, जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता है।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights