Nature Nature

क्षेत्र में सृजनात्मक कौशल को निखारने के लिए निपुण मेले व किशोरी मेले का आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ के बींझासर गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षा विभाग के शैक्षिक उन्नयन हेतु चलाए जा रहे ‘प्रखर राजस्थान अभियान’ के तहत निपुण मेले तथा किशोरी मेले का आयोजन हुआ। विभाग के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक कक्षाओं के सृजनात्मक कौशल को निखारने के लिए निपुण मेले का आयोजन 2 अक्टूबर के ऐतिहासिक दिन पर किया जाना प्रस्तावित था। छोटे-छोटे बच्चों ने अपना कौशल दिखाकर विभिन्न कलाकृतियां बनाकर सबका मन मोहा। साथ ही, दो वर्गों में – 6 से 8 जूनियर तथा 9 से 12 सीनियर में किशोरी मेले का आयोजन भी हुआ। किशोरी मेले के लिए विभाग द्वारा विषय निर्धारण था हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान। सभी वर्गों में उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। यह आयोजन दो चरणों में हुआ – पहले चरण में विषयवार प्रभारी बनाकर अलग-अलग कक्षों में कार्यशाला हुई, तथा दूसरे चरण में स्कूल के चौक को सजाकर विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। एसडीएमसी सदस्य सरपंच मुखराम नैण, नरसा राम, सहीराम सहित ग्रामीणों ने मेले का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के कौशल को सराहा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights