Nature Nature

पटवारी के साथ खेत में गाली-गलौच और धमकी, मोबाइल छीना, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 8 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के धनेरू गांव में मंगलवार को एक पटवारी के साथ मारपीट और गाली-गलौच की गंभीर घटना सामने आई। प्रार्थी तनुज कालेर, जो धनेरू हल्का के पटवारी हैं, 8 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 9:30 बजे गांव धनेरू के खेत खसरा नंबर 230 और 232 में गिरदावरी के लिए पहुंचे थे। खेत में सत्येन्द्र उर्फ कालू सिंह, पुत्र रणवीर सिंह, जाति जाट, निवासी गोलागढ़, भिवानी (हरियाणा) हाल निवासी धनेरू काम कर रहा था। पटवारी तनुज कालेर ने अपने बयान में बताया कि जैसे ही उन्होंने खेत में गिरदावरी के तहत फसल की तस्वीरें लेना शुरू किया, सत्येन्द्र सिंह ने उनका परिचय पूछा। जब पटवारी ने बताया कि वह सरकारी गिरदावरी कर रहे हैं, तो आरोपी सत्येन्द्र उर्फ कालू सिंह अचानक आक्रोश में आ गया। उसने गाली-गलौच करते हुए पटवारी की कॉलर पकड़ी और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। तनुज कालेर ने कहा कि मोबाइल में सरकारी कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी थी। आरोपी ने पटवारी को धमकी दी कि यदि वे दोबारा खेत में नजर आए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद सत्येन्द्र सिंह उनके मोबाइल और सिम कार्ड लेकर मौके से फरार हो गया। पटवारी ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में आरोपी के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट की कोशिश और सरकारी संपत्ति छीनने के आरोप लगाए हैं। धारा 307, 121(1), और 132 बीएनएम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रविन्द्रसिंह सउनि को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights