Nature Nature

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिटः श्रीडूंगरगढ़ के छह भावी निवेशकों ने 20 करोड़ के निवेश की जताई सहमति, 300 को मिलेगा रोजगार

Nature

विधायक सारस्वत की मांग पर कालू रोड़ पर रीको के लिए जमीन चिन्हित
समाचार गढ़, 8 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेट समिट के जिला स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित बैठक मंगलवार को यहां पंचायत समिति सभागर में विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में हुई। बैठक में सारस्वत ने कहा कि व्यापारी वर्ग को रीको का समुचित लाभ मिलें इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रीको क्षैत्र की स्थापना श्रीडूंगरगढ़ में हो इसके लिए विधानसभा में भी मांग की गई थी। जिसके बाद यहां कालू रोड़ पर रीको ओधोगिक क्षैत्र के लिए जमीन चिन्हित की गई है। जल्द इसके विकास के लिए कार्य शुरू होंगे। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि व्यापारियों को रीको का लाभ मिलें इसके लिए प्रशासन स्तर पर हर सम्भव प्रयास होंगे। बैठक में रीको के लिये जमीन आवंटन, रीको विकास कार्यक्रम, ओधोगिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी शर्मा ने रीको के अंतर्गत और जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त सुरेन्द्र कुमार ने समिट से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समिट 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में होगी। इससे पूर्व जिला स्तरीय समिट का आयोजन 13 नवंबर को लक्ष्मी निवास पैलेस में होगा। इसके संबंध में जिले के निवेशकों को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ के छ: निवेशकों ने 20 करोड़ रुपये के निवेश की सहमति जताई है। इससे लगभग तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, भँवर लाल सारण,रजनीकांत सारस्वत, नोरंग नाथ सिद्ध, सुल्तान नाथ सिद्ध, मूलाराम सहु, रामदयाल बाना, विजय कुमार सेवग, ओमप्रकाश बाना, दुर्गाराम महिया, कानाराम तरड़ मौजूद रहें।

  • Related Posts

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights