Nature Nature

भक्ति रस के रंग में रंगा यह गांव, एक साथ सालासर के लिए रवाना हुए दो पैदल यात्री संघ, गांव में छाया हनुमानोत्सव

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 अक्टूबर। गौरीशंकर सारस्वत की रिपोर्ट – आसमान से बरसता गुलाल, रामभक्त हनुमान के जयकारों से सराबोर गांव की गलिया,डीजे पर नाचते गाते बजरंगबली के भक्त,साथ में चल रहे वाहनों पर बज रहे धार्मिक भजनों से भक्ति रस से ओतप्रोत गांव का वातावरण ,हाथ में लाल ध्वजा,पैरो में घुंघरू बांधे नाचते गाते भक्त,जुबां पर वीर बजरंगी का जयकारा। दृश्य था गांव सातलेरा में जहां से सालासर के लिए आज दो पैदल यात्री संघ एक साथ रवाना हुए। मस्त मंडल संघ मंगलवार को सुबह 7 बजे रवाना हुआ तो वहीं दूसरा सुपरफास्ट संघ मंगलवार सुबह नौ बजे रवाना हुआ ।मस्त मंडल संघ द्वारा पूर्व संध्या पर हनुमान जी महाराज के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।संघ के व्यवस्थापक बजरंग दास स्वामी ने बताया कि संघ मंगलवार को सुबह बाबा बजरंगबली के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ। संघ को मंदिर जीवनदास स्वामी ने तिलक लगाकर बाबा बजरंगबली की ध्वजा सौंपकर जयकारों के साथ रवाना किया। इस संघ में 97 पैदल जातरू सालासर के लिए रवाना हुए।वहीं सुपरफास्ट संघ द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुजारी रेवंतराम मेहरा ने सभी पदयात्रियों को तिलक लगाकर ध्वजा सौंपते हुए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।इस संघ में 40 पैदल यात्री शामिल हैं। संघ के संचालक मानाराम श्रवण कुमार मेघवाल ने बताया कि संघ में शामिल पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल, की व्यवस्था की गई है। दोनो ही संघ डीजे पर नाचते गाते हुए गांव के सभी देव स्थानों पर धोक लगाकर गांव से दो किमी दूर रोही स्थित गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पहुंचे।धड़ देवली धाम पर दोनों ही संघों द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद सालासर के लिए रवाना हुए।दोनो संघों में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग शामिल हैं। संघ रवानगी के समय पूरे गांव के ग्रामीणों ने बजरंग बली के जयकारों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

सातलेरा से सालासर के लिए रवाना हुआ मस्त मंडल पैदल यात्री संघ।गांव में उड़ा भक्ति रस का गुलाल ।
पैदल यात्री संघ द्वारा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद ।
सातलेरा गांव से सालासर के लिए नाचते गाते हुए रवाना हुआ सुपरफास्ट संघ। फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा

  • Related Posts

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights