Nature Nature

नवरात्रि के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में भव्य मलखंभ और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

Nature

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालुबास ताल मैदान स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन के प्रांगण में नवरात्रा के अवसर पर शस्त्र पूजन और मलखम्ब के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी भक्तों का मनमोह लिया। इस दौरान दयानंद विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने मलखंब के शानदार करतब दिखाए, जिससे सभी रोमांचित हो गए। वहीं, सेसोमू स्कूल की छात्राओं ने गीतों की प्रस्तुति दी और दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने देश भक्ति के गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यहाँ की समृद्ध संस्कृति को सजीव कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को स्वर्णकार समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा कि समाज को बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं के आत्मनिर्भर और सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। इस अवसर पर श्री क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी, सह कोषाध्यक्ष पवन गोहितान, जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, बजरंग दल जिला संयोजक वाशुदेव सारस्वत, विहिप प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, प्रखंड संत्संग प्रमुख तिलोक चंद प्रजापत, प्रखंड प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, प्रखंड धर्म जागरण प्रमुख अशोक बेद, नगर अध्यक्ष लालसिंह मोयल, नगर मंत्री मनीष नौलखा, प्रखण्ड गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर गौ रक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत, मुकेश, मदन सोनी, रणजीत सोनी, दीपक, बाबूलाल, चंपालाल, सांवरमल सहदेवड़ा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights