समाचार गढ़, 10 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बंद दुकान को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। घटना गांव मोमासर की है, जहां 37 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मनोज ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसे पड़ोसी दुकानदार ने उसकी दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी किराने की दुकान में आग लगी हुई थी और दुकान में रखा लाखों का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना की जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सौंपा है। पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…








