Nature Nature

कालका माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, 11 किलो का काटा केक, भव्य झांकियों ने मोहा मन

Nature

समाचार गढ़, 11 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सरकारी अस्पताल रोड पर स्थित कालका माता मंदिर में माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और भव्य सजीव झांकियां सजाई गईं, जिनकी सुंदरता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद वितरण का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी जगदीश महाराज ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन माता का अभिषेक और दो बार ज्योत प्रज्वलित की जा रही है। भक्तगण विशेष श्रद्धा के साथ माता की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जन्मोत्सव के इस खास अवसर पर व्यवस्थापक रमेश मूंधड़ा और जैन स्टोर के महेंद्र जैन ने 11-11 किलो के केक का भोग लगाया और इसे भक्तों में वितरित किया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के बीच अत्यधिक उत्साह और भक्ति भावना से ओत-प्रोत रहा।

  • Related Posts

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित 1: राजलदेसर नगरपालिका…

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights