Nature Nature

खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

Nature

समाचार गढ़, 17 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह में खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद में तीन सगे भाइयों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। परिवादी देदाराम धतरवाल ने बीदासर तहसील के सोनियासर सुखराम निवासी सांवरमल, छोटूराम और मांगीलाल सुथार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका खेत सोनियासर गोगलियान की रोही में स्थित है, जबकि पास के खेत के मालिक सोहनराम सुथार का खेत उससे सटा हुआ है। बुधवार रात करीब 9 बजे आरोपियों ने दोनों खेतों के बीच बनी पुरानी सीमा रेखा को हटाकर अपने खेत में मिला लिया। जब देदाराम ने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। बीच-बचाव करने आए देदाराम के पिता आसुराम पर आरोपियों ने लोहे की छड़ और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी है।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights