Nature Nature

संपत्ति विवाद में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, मामला दर्ज। रुपए के विवाद में वृद्धा और परिवार पर हमला

संपत्ति विवाद में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अक्टूबर 2024 – संपत्ति विवाद के चलते 76 वर्षीय विजयराज बरड़िया (आड़सर बास) ने अपने रिश्तेदार चैनरूप बरड़िया, उसकी पत्नी संतोष देवी, बेटी जतन (गंगाशहर), संजूदेवी मोदी, भागीरथ और बजरंगलाल मोदी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। विजयराज ने बताया कि 1919 में उनके दादा हजारीमल और चैनरूप के पड़दादा धर्मचंद के बीच संपत्ति का बंटवारा हुआ था। उत्तरी दुकान हजारीमल के हिस्से में आई, जबकि दक्षिणी दुकान धर्मचंद ने बेच दी। हालांकि, दस्तावेज़ में उत्तरी दुकान का भी उल्लेख कर दिया गया। यह दुकान 100 साल से विजयराज के कब्जे में है, जिसे खाली करवाने के लिए उन्होंने कोर्ट में वाद भी दायर किया था। आरोप है कि जून 2024 में चैनरूप ने यह दुकान फर्जी तरीके से अपनी बेटी जतन के नाम गिफ्टडीड कर दी और फिर अगस्त 2024 में जतन ने इसे संजूदेवी को बेच दिया। विजयराज ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।

रुपए के विवाद में वृद्धा और परिवार पर हमला

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अक्टूबर 2024 – गांव सुरजनसर में 70 वर्षीय हेमीदेवी और उसके बेटे-पोते पर मामूली विवाद के चलते चार भाइयों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हेमीदेवी ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात बिरजुराम मेघवाल 1000 रुपए के खुले पैसे लेने आया था। पोते शिवरतन ने खुल्ले देने की बात कही, लेकिन थोड़ी देर बाद बिरजुराम लौटकर गाली-गलौच करने लगा। बेटे राजूराम ने रोका तो उसने गला पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच, बिरजुराम के तीन भाई भी आ गए और सभी ने बेटे-पोते के कपड़े फाड़कर उन्हें घायल कर दिया। जब हेमीदेवी ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उसके गले से सोने के सात फुलड़े तोड़ लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल हरीराम को सौंपा है।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights