Nature Nature

जसवंतमल राठी संगीत भूषण सम्मान तबलावादक परमेश्वर कत्थक को दिया जाएगा

Nature

समाचारगढ़ 6 नवम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। शहर की गुणीजन सम्मान समारोह समिति के तत्वावधान में गुरुवार को प्रातः 11 बजे, राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान में प्रसिद्ध तबलावादक श्री परमेश्वर कत्थक को प्रदान किया जाएगा। कत्थक को सामान के अन्तर्गत 21 हजार रुपये की राशि, शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र आदि समर्पित किए जाऐंगे। सम्मान समारोह के प्रायोजक श्री गौरीशंकर राठी साहित्य एवं संगीत प्रेमी व्यक्ति हैं। वे विगत पांच वर्षों से संगीत क्षेत्र के कलाकारों को यह सम्मान प्रदान करते आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि तालवाद्‌य में महारत हासिल परमेश्वर कत्थक भारत के प्रमुख गायकों जैसे अनूप जालोटा, सुरेश वाडेकर, रिचा शर्मा, रोनू मुखर्जी तथा उस्ताद गुलाम अली खाँ सहित बीस से अधिक कलाकारों के साथ संगत कर चुके हैं, वहीं वे कत्थक नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार सितारादेवी, प्रकाश गंगानी, राजेश सोनगरा, बिरजू महाराज, शशि सांखला, राजकुमार जवड़ा आदि के साथ भी संगत दे चुके हैं। उन्होंने तबलावादन की तालीम मुम्बई में रहकर पं गिरधर प्रसाद से ग्रहण की थी।
संगीत भूषण सम्मान में नगर के सभी संगीत प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी, विशिष्ठ, अतिथि पूर्व उपकोषाधिकारी बजरंग शर्मा होंगे तथा अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल राठी की रहेगी। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने बताया कि इससे पूर्व इस मंच से अनेक सांगीतिक हस्तियों का सम्मान किया जा चुका है। कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी हैं।

Related Posts

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights