Nature Nature

डाॅ. मदन सैनी चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार से हुए सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, 8 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी के ख्यातिनाम कथाकार डॉ. मदन सैनी को गुरुवार को यहाँ राष्ट्र‌ भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में उन्हें शॉल- श्रीफल के साथ इकत्तीस हजार रुपये की राशि समर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि भारत में बहुत तेजी से भाषाओं का अवसना होता जा रहा है, राजस्थानी भी अवसान के इसी पथ पर है। दूसरे प्रांतों के लोग अपनी भाषाओं के प्रति बेहद सजग, सचेत हैं, वहीं राजस्थान का व्यक्ति अपनी धरोहर के प्रति बेहद गाफिल है। स्वागताध्यक्ष उद्‌द्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी विरासत को बचाना है तो राजस्थानी भाषा को जीवित रखना ही होगा। हरेक राजस्थानी परिवार इस विषम भाषाई परिस्थिति के दौरान, अपनी भूमिका को समझने का यत्न करे।
विशिष्ट अतिथि मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि कहानी के मूल्यांकन में हम अनेक भूलें कर जाते हैं, कहानी कभी बायोग्राफीकल नहीं होतीं, पर हम उसमें लेखक की जीवनी ढूंढ़ते रहते हैं। वे यहां मदन सैनी की कहानियों का विवेचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहानी विश्वसनीय होती है तो यह लेखक का कमाल है कि वह कल्पना को सच जैसा बनाने की ताकत रखता है। राजस्थानी कवि- आलोचक डॉ० गजादान चारण ने कहा कि छोटा-छोटा प्रयास कर हम अपनी भाषा को लुप्त होने से बचा सकते हैं। हमारे राजस्थानी समाज को अब भाषा के मुद्दे पर तटस्थ नहीं रहना चाहिए। भाषा के लिए हर आदमी को खड़ा तो होना होगा। समारोह में कथाकार सत्यदीप ने पुरस्कृत कृति “आस- औलाद” पर टिप्पणी प्रस्तुत की। पर्यावरणविद् ताराचंद इंदौरिया ने कहा कि वे भाषा के कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा लेखक संघ- बीकानेर के कमल रंगा ने कहा कि राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। डॉ मदन सैनी ने अपनी रचना प्रकिया पर विचार प्रगट किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ चेतन स्वामी ने राजस्थानी भाषा की प्रगति और विकास के लिए कुछ सूत्र प्रस्तुत किए। श्रीमती पुष्पादेवी सैनी ने अपनी राजस्थानी गीतों की पुस्तक लक्ष्मी नारायण सोमानी को भेंट की।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights