Nature Nature

स्कूल बसों की लापरवाही!, बिग्गा में पुजारी की गई जान

Nature

समाचार गढ़, 26 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार सुबह बिग्गा पीएचसी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक निजी स्कूल बस के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बस को बैक लेते समय सड़क किनारे बैठे 80 वर्षीय वृद्ध पुजारी, शोभदास स्वामी, को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत पहल करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सरपंच जसवीर सारण भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने निजी स्कूल बसों की लापरवाही और अनट्रेंड ड्राइवरों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की पुलिस एसआई धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना निजी स्कूल बसों की लापरवाही और तेज गति का एक और उदाहरण है, जो हमारे समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights