Nature Nature

ड्यूरो गार्ड सीमेंट का राज मिस्त्री सम्मेलन: आडसर बास में विचारों का आदान-प्रदान और स्वागत गीतों से सजी शाम

Nature

समाचार गढ़, 29 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। ड्यूरो गार्ड सीमेंट का राज मिस्त्री सम्मेलन बाहेती भवन, आडसर बास में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन कंपनी की टीम और स्थानीय राज मिस्त्रियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और उत्पाद की नई विशेषताओं को साझा करने के उद्देश्य से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्म रामकिशन श्रीगोपाल राठी के मुखिया और प्रमुख व्यवसायी रामकिशन राठी ने की। मुख्य अतिथि नापासर के वरिष्ठ उद्यमी गौरीशंकर मुंधड़ा थे। फर्म के प्रॉप राइटर मनमोहन राठी ने बताया कि कंपनी की टीम ने उत्पाद के तकनीकी और उपयोग संबंधी विशेषताओं की जानकारी दी। न्यूवोको कंपनी के अधिकारी अमित पारीक और लोकेश चौधरी ने कंपनी की स्थापना से अब तक के व्यापारिक सफर और उत्पाद की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। मधुर बैंड श्रीडूंगरगढ़ के कलाकारों ने “केसरिया बालम,” “धरती धोरा री,” और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। फर्म के संचालक श्रीगोपाल राठी ने सभी अतिथियों और राज मिस्त्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि फर्म पिछले सौ वर्षों से भवन निर्माण सामग्री के व्यापार में ईमानदारी और निष्ठा से कार्यरत है। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता विजयराज सेवग ने किया। इस मौके पर कस्बे के प्रमुख राज मिस्त्रियों सहित प्रबुद्धजन मांगीलाल राठी, घनश्याम राठी, दीनदयाल लखोटिया, प्रभुनाथ सिद्ध, ललित बाहेती, और विजयपाल मील सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रामकिशन श्रीगोपाल राठी और जगन्नाथ लाधूराम फर्म के संचालकों ने फर्म की व्यावसायिक नीतियों और मानवीय मूल्यों पर जोर दिया, जिससे यह व्यापार लगातार ख्याति प्राप्त कर रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय राज मिस्त्रियों की उपस्थिति और उनकी भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights