Nature Nature

बेटे ने पिता के पेट में घोंपा चाकू, पिता ने कहा था मत लो कर्जा, काम करो

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। बेटे द्वारा पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती की है। बीती रात करीब 11 बजे सर्वोदय बस्ती, मनोज दाल मिल के पीछे रहने वाले अशोक मेघवाल ने अपने पिता रामचंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। अन्य परिजन घायल रामचंद्र को अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी अशोक को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।  

डीवाईएसपी दीपचंद सहारण ने बताया कि मृतक के दूसरे पुत्र शंकर ने अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शंकर के अनुसार अशोक ने इशान से पैसे उधार ले रखे थे। इसी बात को लेकर मृतक रामचंद्र ने इशान के दो तीन थप्पड़ जड़ दिए थे। रात को रामचंद्र ने अशोक को जगह जगह कर्जा ना लेने की बात कही। उसे काम धंधा करने को भी कहा। इस पर अशोक ने अपने पिता के रामचंद्र को चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त दोनों नशे में थे।

थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी अशोक कुंवारा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह कामधंधा नहीं करता है। इधर उधर भटकता रहता है। जगह जगह से कर्ज ले लेता है। पिता रामचंद्र के पास लोग वापिस पैसा मांगने आते, जिससे वह भी परेशान था। बताया जा रहा है कि अशोक नशेड़ी भी था। इसी वजह से इधर उधर से पैसे उधार लेता रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित 1: राजलदेसर नगरपालिका…

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights