Nature Nature

राष्ट्रपति चुनाव। बीजेपी ने तैयार की मैनेजमेंट टीम, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में पार्टी की सभी राज्य इकाइयों (State Units) और सहयोगी दलों (Allies) के बीच बेहतर समन्वय के लिए शुक्रवार को 14-सदस्यीय दल (Management Team) का गठन किया है. केंद्रीय मंत्री (Central Minister) गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को इस दल का संयोजक नियुक्त किया गया है. पार्टी की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक बीजेपी महासचिव (BJP General Secretary) विनोद तावड़े (Vinod Tawade) और सीटी रवि इस दल में सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे. पार्टी के ही एक अन्य महासचिव तरुण चुग भी दल के सदस्यों में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्रियों में जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मेघवाल और भारती पवार को इस दल में बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

अन्य सदस्यों में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और सांसद व पार्टी की असम इकाई के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दल राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की सभी राज्य इकाइयों और सहयोगी दलों से समन्वय स्थापित करेगा. साथ ही वह अपने मतदाताओं (निर्वाचन मंडल के सदस्य) को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराएगा.

विपक्षी पार्टियों से की बीजेपी आलाकमान ने बात

इससे पहले बीजेपी ने पिछले रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया था. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के प्रयासों के तहत राजनाथ और नड्डा सहयोगी दलों के साथ ही कुछ प्रमुख विपक्षी नेताओं और कुछ गैर-एनडीए व गैर-यूपीए दलों के नेताओं से संपर्क साध चुके हैं.

इन नेताओं से साधा संपर्क

विचार-विमर्श की इस प्रक्रिया के तहत रक्षा मंत्री (Defence Minister) ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष (Opposition Leader) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal Chief Minister) और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamta Benarjee), बीजेडी अध्यक्ष व ओडिशा के मुख्यमंत्री (Odisha Chief Minister) नवीन पटनायक और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं से बात की थी. तो वहीं नड्डा ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला (Farrukh Abdulla) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं आदि से बातचीत की.

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी…

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में नागरकोइल के पास एक यूट्यूबर कपल के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर घर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights