Nature Nature

बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ खुशनुमा,किसानों ने किया खेतों का रुख अच्छे जमाने की आस

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम पूरी तरह बदला नजर आया ।फिलहाल अभी तक मानसून ने राजस्थान में दस्तक नहीं दी है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में प्री मानसून की बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है।
शनिवार को मौसम में सुबह से ही परिवर्तन देखने को मिला ओर पूरे दिन आसमान बादलों की आवाजावी से ढका नजर आया तो कुछ गांवो में हल्की बूंदाबांदी ओर बारिश के समाचार मिल रहे हैं।एक बार तो पूरी बारिश के आसार बने लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए जिसके कारण किसानों सहित आमजन को निराशा ही हाथ लगी। पूरे दिन उमस ने आमजन को बेहाल कर रखा था शाम को श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा नजर आया। बारिश एवं अच्छे जमाने की आस मन में संजोए किसानो ने खेतो की ओर रुख कर लिया है।किसान खेतों में सुड़ करने सहित बिजान के लिए खेतो की साफ सफाई में जुट गए हैं। सातलेरा गांव के किसान हेमाराम जाखड़ ,धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहु ने बताया कि इस बार अच्छे जमाने के संकेत मिले हैं जमाना अच्छा होगा ।किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश हो जाये तो बाजरे के बिजान का उपयुक्त समय है। क्योंकि इस समय बोई बाजरे की फसल से भरपूर पैदावार होने की संभावना होती है।किसान का मानना है कि अगर इस समय बारिश हो जाये तो बाजरे के बिजान के साथ मूंगफली की फसल के लिए जीवनदायनी साबित होगी ।

शनिवार को पूरे दिन बादलों से ओतप्रोत नजर आया आसमान । फोटो गौरी शंकर
बूंदाबांदी के बाद किसानों ने किया खेतों की ओर रुख भरपूर जमाना होने की आस । खेत की साफ सफाई में जुटा किसान । फोटो गौरीशंकर सारस्वत
बूंदाबांदी के बाद किसानों ने किया खेतों की ओर रुख भरपूर जमाना होने की आस । खेत की साफ सफाई में जुटा किसान । फोटो गौरीशंकर सारस्वत
  • Related Posts

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले…

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टों रेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला। समाचार गढ़, 3 जून 2026। दिल्ली के मालवीय नगर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights