Nature Nature

राहुल गांधी जयपुर पहुंचे, कांग्रेस के गोपनीय ‘नेतृत्व संगम ट्रेनिंग कैम्प’ में लेंगे भाग

Nature

समाचार गढ़, 8 दिसम्बर 2024, जयपुर। कांग्रेस के गोपनीय कार्यक्रम ‘नेतृत्व संगम ट्रेनिंग कैम्प’ में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे सड़क मार्ग से चौमूं के पास स्थित खेड़ापति बालाजी गए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। राहुल इस कार्यक्रम में करीब छह घंटे बिताएंगे और शाम 5:25 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया। कैम्प को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिसमें देशभर के चुनिंदा कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार राजस्थान के कम नेताओं को इस शिविर में शामिल होने का मौका दिया गया है। कैम्प में गांधीवादी विचारधारा और कांग्रेस की नीतियों पर चर्चा होगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं। राहुल गांधी ने इससे पहले माउंट आबू में आयोजित ऐसे ही एक शिविर में भाग लिया था। कांग्रेस की ट्रेनिंग सेल इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन करती है, जिनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडलसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights