Nature Nature

ग्राम पंचायत भवन और विश्राम गृह का लोकार्पण, विधायक और भामाशाहों ने दी शुभकामनाएं

Nature

समाचार गढ़, 13 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन और बस स्टैंड पर बने विश्राम गृह का लोकार्पण समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रमुख उद्योगपति कन्हैयालाल जैन (पटावरी) और आनंद डागा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सरिता देवी संचेती ने की। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत भवन और विश्राम गृह जैसे विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन को सुविधाजनक बनाएंगे। इन परियोजनाओं से गांव की छवि और संभावनाओं को नई पहचान मिलेगी। उद्योगपति कन्हैयालाल जैन ने कहा कि परियोजनाएं हमारी ग्रामीण जड़ों को मजबूत करने और समाज के प्रति हमारे दायित्व को निभाने का एक छोटा सा प्रयास हैं। आनंद डागा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इन निर्माण कार्यो से गांव के लोग लाभान्वित हों और यह परियोजनाएं विकास का प्रेरणा स्रोत बनें। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे। उपसरपंच जुगराज संचेती ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत भवन का निर्माण उद्योगपति के.एल. जैन ने करवाया है, जबकि विश्राम गृह का निर्माण जड़ाव देवी मोहनलाल डागा परिवार ने कराया है। यह आयोजन गांव के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इन संरचनाओं के निर्माण के लिए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights