Nature Nature

भूख हड़ताल की तैयारी में पीड़ित निवेशक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 18 दिसंबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। महंगे ब्याज का लालच देकर लाखों रुपये डकारने वाली कंपनी PACL India LTD के खिलाफ निवेशकों ने मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित निवेशकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि अगर हमारी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे।

पीड़ित निवेशक रामकिशन माली ने बताया कि करीब 13 वर्ष पूर्व कंपनी ने महंगे ब्याज का लालच देकर झांसा दिया, जिसमें मैंने हजारों रुपये निवेश किए। इसके बाद कंपनी के आलाधिकारियों ने दूसरे निवेशकों के रुपये भी निवेश करवाए।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र से सैंकड़ो लोगों ने छह साल के लिए लाखों रुपये निवेश करवाए। झांसे के बाद कंपनी ने रामकिशन माली को एजेंट घोषित किया। कंपनी ने एजेंट के माध्यम से अन्य निवेशकों के लाखों रुपये निवेश भी करवाए।

निवेश के छह साल पूरे होने के बाद जब निवेशकों ने कंपनी के दफ्तरों में संपर्क किया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने अपने ऑफिस बंद कर दिए। उसके बाद से निवेशक अपनी मूल रकम लेने के लिए दर दर ठोकरें खा रहे है।

एजेंट रामकिशन का कहना है कि कंपनी से पीड़ित निवेशक रुपये लेने के लिए उन पर मानसिक दबाव बना रहे है। बुधवार को पीड़ित निवेशकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर हमारे खून पैसे की कमाई वापिस नहीं मिली तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान संजय कुमार दुबे, सुभाष प्रजापत, राजेन्द्र पुरोहित, नानूराम पूर्व पार्षद, रवि सुनार, संतोष प्रजापत, धर्मादेवी, रोशन सहित अन्य पीड़ित परिवार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights