Nature Nature

नेहरू पार्क में आयोजित भागवत कथा का विश्राम, भागवत समझावै- गृहस्थ में कियां रैवणो चाइजै- संत शिवेन्द्रजी

Nature

समाचार गढ़, 22 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास में स्व. श्री मोहनलाल सोनी (माहेश्वरी) के संतति द्वारा नेहरूपार्क में आयोज्य श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम समारोह- पूर्वक हुआ। भागवतजी को गाजे – बाजे के साथ स्त्री-पुरुषों के श्रद्धालु समूह के साथ झंवरों के मंदिर में पहुंचाया गया।

विश्राम दिवस की कथा के प्रारंभ में संत शिवेन्द्रजी ने कहा कि गृहस्थ में कियाँ रैवणो चाइजै, इणरी विशद् विवेचना भागवत रै दसवें स्कंध में विस्तार सूं लाधै।” महाराज ने सातों दिवस भागवत का तात्विक विवेचन सरल राजस्थानी भाषा में किया। आपने बताया कि एक बार भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मिणीजी से परिहास किया था कि वे चाहें तो उन्हें छोड़‌कर जा सकती हैं। इतनी-सी बात सुनते ही वे बेहोश हो गईं। यह पतिव्रता स्त्रियों के लिए प्रेरणादाई उदाहरण है। पतिव्रता स्त्रियां अपने पति से विलग होने का किंचित भी विचार नहीं करतीं। आज की कथा में दान की महिमा का भी वर्णन किया गया।

संत शिवेन्द्रजी ने कहा कि एक सनातनी गृहस्थ को प्रति दिन छह कार्य आजीवन नैमितिक रूप से करने चाहिए। प्रातः उठते ही स्नान, त्रिकाल संध्या, जप, देवपूजन, बलिवैश्व तथा अतिथि का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचदेवोपासना के रूप में संसार की उत्पत्ति के पर्याय सूयदेव, स्थिति के देव विष्णु, संहार के देव शिव, अनुग्रह के देव गणेश, निग्रह की देवी जगदम्बा, तथा बलिवैश्व के प्रतीक अग्निदेव की पूजा करनी चाहिए।

कथा के विश्राम दिवस नेहरू पार्क में तनिक भी जगह शेष नहीं रही। बहुत बड़ी संख्या में जनसमूह ने कथा श्रवण किया। कथा के मंच संचालक डॉ चेतन स्वामी ने कथा में भाग लेनेवाले सुधि श्रोताओं तथा कथा के निमित्त आयोजक बने सभी जनों तथा सरस कथा वाचक संत शिवेन्द्र‌जी का कोटिशः आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights