Nature Nature

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत, ट्रोमा सेंटर और किसानों की समस्याओं पर दिया आश्वासन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 25 दिसंबर। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का बुधवार को बीकानेर में आयोजित युवा जाट समिट व पांचवी नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। झंवर बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस युवा नेता हेतराम जाखड़ ने अगुवाई करते हुए डोटासरा को महाराजा सुरजमल का चित्र भेंट किया और उन्हें साफा व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जाखड़ ने सरकारी मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं और श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस पर डोटासरा ने इन मुद्दों को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाने और ट्रॉमा सेंटर के मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संबंध में सीएस गायत्री राठौड़ से भी त्वरित कार्यवाही की अपील की।
झंवर बस स्टैंड पर हुए इस स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चोरड़िया ने भी डोटासरा को साफा पहनाकर स्वागत किया तथा जनहित के मुद्दों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, पंचायत समिति सदस्य टेमाराम मेघवाल, और सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके बाद, यूथ कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने 51 किलो फूलों की माला से डोटासरा का स्वागत किया। इस अवसर पर भंवरनाथ सिद्ध, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लूखा, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गणपति धर्मकांटा पर भी पूर्व विधायक मंगलराम गोदारा की अगुवाई में प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। यहां गोदारा ने साफा और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए तुलवाई में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केसराराम गोदारा, गोविंदराम मेघवाल, माननाथ सिद्ध, खिंयाराम गोदारा, डालूराम मेघवाल, संतोष गोदारा, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights