Nature Nature

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, भारत के विकास में योगदान को किया याद

Nature

समाचार गढ़ 30 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। यूथ कांग्रेस कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर याद किया गया। यह सभा पीसीसी सदस्य हरीराम बाना के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए हरीराम बाना ने डॉ. मनमोहन सिंह को महान अर्थशास्त्री, सादगी की मिसाल और अद्वितीय नेता बताते हुए कहा, ष्उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की नींव रखी और विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई। 1991 के आर्थिक संकट से देश को निकालने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। उनके कार्यकाल में भारत ने अभूतपूर्व आर्थिक विकास दर हासिल की और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। उनके विचार और दूरदर्शिता हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर संगोष्ठी में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सन्तोष गोदारा, सोहनलाल महिया, विमल भाटी, डूंगराराम माहिया, शंकरलाल सायच, प्रकाश गोदारा, मुखराम, सुरेश बाना, राकेश, गोल्डन तंवर, मनोज माहिया, राजेश डेलू, शीशपाल बाना, किशन वाल्मीकि, आरिफ चुनगर, हड़मान सीताराम, सुभाष, कालूराम स्वामी, जेनाराम, सुरजाराम आंवला, रेवंत राम, सुभाष गोदारा, सुखराम, शुभम शर्मा, अशोक गोदारा, मांगीलाल, राजेश सुनार, राजाराम, मुकेश गोदारा, हेतराम गोदारा, श्रीराम साहू, और गजानंद सुनार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Posts

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

समाचार गढ़ 8 जून 2026। मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास…

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

समाचार गढ़ 8 जून 2026, बीकानेर। नकली बीज और खाद के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में कथित उगाही के मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध नूरानी मस्जिद हटाई, 3 हजार से अधिक जवानों की मौजूदगी में चला अभियान

सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध नूरानी मस्जिद हटाई, 3 हजार से अधिक जवानों की मौजूदगी में चला अभियान

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights