Nature Nature

सड़क हादसों में बढ़ती मौतों पर फूटा युवा आक्रोश, ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर कल होगी जन आक्रोश सभा

Nature

समाचार गढ़, 14 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों में हो रही मौतों से नाराज युवाओं ने गुरुवार को अपनी आवाज बुलंद करने की ठानी है। दो साल पहले घोषित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर कल सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में युवा जुटेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा, जहां राजनीतिक बाधाओं के खिलाफ युवाओं का आक्रोश मुठ्ठियों में नजर आएगा।

बुधवार को प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया। हरिराम बाना ने बताया कि बीते दो वर्षों में सड़क हादसों में 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यदि समय पर ट्रॉमा सेंटर उपलब्ध होता, तो इनमें से कई जिंदगियां बच सकती थीं।

युवाओं का कहना है कि भामाशाह द्वारा ट्रॉमा सेंटर के लिए सहयोग देने की इच्छा जताने के बाद भी राजनीतिक अड़चनें निर्माण कार्य में बाधा बन रही हैं। यह न केवल क्षेत्रवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सत्ता की उदासीनता को भी उजागर करता है।

जन आक्रोश सभा में युवाओं द्वारा चेतावनी दी जाएगी कि यदि ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights