Nature Nature

प्रयागराज महाकुंभ यात्रा पर निकले श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़, 30 जनवरी, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से प्रयागराज महाकुंभ यात्रा पर निकले श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

स्वागत कार्यक्रम में महामंत्री ओंकारमल शर्मा, जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक, महामंत्री एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, जगदीश सिखवाल, गजानंद शर्मा, रामनिवास पांडिया, रजत आसोपा, सत्तीस पारीक, मनोज कायल, अशोक पारीक, चेतन सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने महासंघ के उद्देश्यों और सामाजिक एकता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महासंघ की यह यात्रा धार्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने महासंघ के कार्यों की सराहना की और इसे समाज के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। स्वागत के उपरांत पदाधिकारी व यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights