Nature Nature

सरपंचों का कार्यकाल समाप्त, जयपुर पहुंचे प्रदेशभर के प्रशासक

Nature

समाचार गढ़, 4 फरवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। जयपुर में आज मंगलवार को प्रदेशभर के सरपंच एकत्रित होकर मुख्यमंत्री का आभार जताएंगे। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सरपंचों में उत्साह है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं प्रशासक सोमवार को सामूहिक रूप से जयपुर रवाना हुए। जयपुर में सरपंच संघ राजस्थान द्वारा पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रशासक भी भाग लेंगे। इस अवसर पर शेरूणा से एडवोकेट रणवीरसिंह, बिग्गाबास रामसरा से लक्ष्मणराम जाखड़, ऊपनी से रामेश्वरलाल गोदारा, राजेडू से श्रीराम गरूआ, पुंदलसर से सीताराम सेन, जाखासर से समुद्रराम सारण, बापेऊ से ज्ञानाराम ज्याणी, कल्याणसर से राकेश कुमार, कुंतासर से ओंकारमल, डेलंवा से डालूराम, बरजांगसर से रामनारायण, जैतासर से सहीराम नायक, पूनरासर से प्रकाशनाथ सिद्ध, दुसारणा से शेरसिंह, ठुकरियासर से बुधराम गांधी, देराजसर से गोविंदराम, इंदपालसर गुंसाईसर से सुभाष नायक, धीरदेसर चोटियान से रामचंद्र चोटिया, सत्तासर से सुनील मलिक, सुरजनसर से ओमप्रकाश सारस्वत और आडसर से शिव जोशी सहित अन्य प्रशासक जयपुर पहुंचे हैं। सरपंचों के प्रशासक बनाए जाने के निर्णय से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुगमता बनी रहेगी। जयपुर में आयोजित इस समारोह में प्रशासक अपनी भूमिका एवं पंचायत सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करेंगे।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights