Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक, 13 फरवरी को बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का ऐलान

Nature

मुंगफली खरीद की समय सीमा बढ़ाने, बीमा क्लेम, ट्रॉमा सेंटर और जले ट्रांसफार्मर तत्काल देने की मांग

समाचार गढ़ 5 फरवरी 2025 श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक बुधवार को गौरव पथ रोड स्थित किसान सभा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमएसपी पर मुंगफली खरीद की अंतिम तिथि 18 फरवरी है, लेकिन अब तक मात्र 4,000 किसानों की मूंगफली खरीदी गई है, जबकि 8,000 से अधिक किसान अब भी इंतजार में हैं। ऐसे में 13 दिनों में यह खरीद पूरी होना असंभव है। महिया ने मुंगफली खरीद की समय सीमा बढ़ाने और रुके हुए भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष के चलते दूसरा खरीद केंद्र तो शुरू हो गया है, लेकिन फिर भी सरकार खरीद की गति धीमी रख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा एमएसपी पर पूरी मूंगफली खरीदने की नहीं है।

महिया ने किसानों के हालिया चक्का जाम आंदोलन का जिक्र करते हुए किसान नेता मुकेश ज्याणी को पुलिस द्वारा जबरन उठाने की निंदा की। उन्होंने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने और अन्य किसान मुद्दों पर 13 फरवरी को बीकानेर कलेक्ट्रेट पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने किसानों से इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

सरकार को घेरा, कई मुद्दों पर उठाई आवाज

बैठक में किसानों ने फसल बीमा क्लेम, मुंगफली खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, खरीद की धीमी गति, अटके हुए भुगतान, ट्रॉमा सेंटर की जरूरत और जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

बैठक में ये किसान रहे मौजूद

बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, नाथू नाथ मुंडा, मालाराम सांसी, पूर्व सरपंच धनाराम भादू, मुखराम भूकर, तोलाराम परीक, सत्तू नाथ सिद्ध, नवरंग गोदारा, काननाथ जाखड़, दौलत मेघवाल, लिच्छूराम भूंवाल, सीताराम गोदारा, कानाराम, बीरबल पूनिया, मुखराम नैन, भैराराम गोदारा, रामलाल लिखमादेसर, मुखराम नायक, मामराज महिया सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights