Nature Nature

उपखण्ड क्षेत्र में किसानों के पंजीकरण शिविर, प्रशासन ने किया निरीक्षण

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 24 फरवरी 2025। भारत सरकार की एग्रीस्टेक योजना के तहत किसानों के पंजीकरण हेतु उपखंड क्षेत्र में फार्म भरने और सत्यापन के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर 24 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक ग्राम पंचायत पुनासर, बाना एवं टुकरियासर में आयोजित किए जा रहे हैं।

उपखंड अधिकारी मित्तल ने इन शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न काउंटरों पर पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से आवश्यक दस्तावेज एवं समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए अपील की।

शिविर में अब तक ग्राम पंचायत पुनासर में 63, बाना में 82 और टुकरियासर में 54 किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। शिविर में पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु अन्य विभागों के कार्मिकों को भी तैनात किया गया।

Related Posts

राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

समाचार गढ़ 12 मई 2026। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और…

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights