Nature Nature

जिज्ञासु रहकर मनन करने में ही शिक्षा की सार्थकता: मेघवाल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ। शिक्षा की सार्थकता जिज्ञासु रहकर मनन करने में ही है। व्यक्ति स्वयं विवेक से प्राप्त शिक्षा को मनन के माध्यम से ही सही दिशा दे सकता है और स्वयं का उत्थान कर सकता है। ये विचार डॉ आंबेडकर फाउंडेशन जयपुर के महानिदेशक राज्यमंत्री मदन गोपाल मेघवाल ने कस्बे के दानदाता हनुमानमल श्यामसुखा द्वारा प्रदत साला में बैग वितरण के दौरान व्यक्त किए। कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालूबास में आयोजित स्कूल बैग वितरण समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानवता की सच्ची कसौटी है। इससे पूर्व साला प्रधानाचार्य, शिक्षक, मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों व पार्षदों ने माल्यार्पण कर मेघवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मदन सैनी ने कहा कि विद्या के माध्यम से हम सामाजिक विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि दानदाताओं को इस कार्य से प्रेरणा लेकर कस्बे के सर्वांगीण विकास में सहभागिता निभानी चाहिए। समारोह में नानूराम मेघवाल, रामेश्वर लाल, हीरा लाल, तेजकरण चौरडिया, सत्यनारायण जोशी, सीताराम सुथार, हरीश डागा, हीरालाल पुगलिया, हरिप्रसाद माली, टीलदास कामड़ व भंवरलाल मेघवाल सहित मोहल्ले के अनेक लोग उपस्थित थे। साला प्रधानाध्यापक सोहनलाल गोदारा ने समारोह का संचालन करते हुए साला में स्टाफ की कमी को दूर करने तथा साला के समीप खाली जमीन पर सामुदायिक अंबेडकर भवन निर्माण की मांग की। इससे पूर्व मदन गोपाल मेघवाल ने प्रस्तावित अंबेडकर भवन की भूमि में पौधारोपण भी किया।

  • Related Posts

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का अभियान शानदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है। उन्नति हुड्डा ने…

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights