Nature Nature

दयानंद विद्या निकेतन में कक्षा 12 का विदाई समारोह सम्पन्न

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 26 फरवरी 2025: दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के व्यवस्थापक सुभाष शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का है। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा, “सच्चाई और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। अपने कर्तव्यों को कभी न भूलें और समाज व राष्ट्र के उत्थान में योगदान दें।”

प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अब आपके सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। संघर्ष और समर्पण से हर चुनौती का सामना करें। विद्यालय में मिली शिक्षा जीवनभर आपका मार्गदर्शन करेगी।”

समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी ने कक्षा 12 के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस विदाई समारोह को यादगार बनाया।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights