Nature Nature

तेरापंथ भवन तृतीय तल का शिलान्यास सम्पन्न, जैन समाज श्रीडूंगरगढ के विकास में अग्रणी- रामगोपाल सुथार

Nature

समाचार गढ़, 26 फरवरी, श्रीडूंगरगढ । श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान (धोळिया नोहरा) कालूबास के तृतीय तल पर 27 कमरों के निर्माण का शिलान्यास बुधवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया के कर कमलों से वैदिक मंत्रों तथा साध्वी संगीतश्री के मंगल पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।धोलिया नोहरा (तेरापंथ भवन) में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ का जैन समाज शहर के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। उनके विकास कार्य दूसरी 36 कौम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तेरापंथ भवन सभी सामाजिक-धार्मिक उत्सवों के लिए बहुत उपयोगी है, इसके विस्तार का कार्य प्रशंसनीय है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपखंडाधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के लिए संस्थाओं की उपादेयता निर्विवाद है। श्रीडूंगरगढ़ के लिए सुखद बात यह है कि यहां निरंतर उपयोगी सामाजिक कार्य होते ही रहते हैं, प्रवासी भामाशाह अपना बहुत योगदान कर रहे हैं।संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता भीखमचंद पुगलिया ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में कहा कि धोलिया नोहरा की भूमि पर आचार्य महाप्रज्ञजी, आचार्य महाश्रमणजी के चरन चिह्न अंकित हैं। उन्हीं की इंगिति पर इस बहुउद्देशीय भवन का निर्माण हुआ है। इस भवन में 34 कक्ष पहले से रहे है, अब 27 कमरों का निर्माण और होगा। एक वर्ष में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि जैन समाज सदैव से सहिष्णु रहा है, वह अन्य समाजों के साथ सह‌योगात्मक वृत्ति रखता है। उन्होंने कहा कि भीखमचन्द पुगलिया दम्पति दोनों ही उदार मन के हैं।
भामाशाह जतन पारख ने अपने राजस्थानी उद्बोधन में कहा कि समाज रै काम मांय भागी लोगां रो धन लागै, इण सूं धन री शुद्धि होवै।श्रीमती सुशीला पुगलिया ने कहा कि यहाँ अनुदान देनेवाले उदार लोग हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। संस्था के मंत्री मालचंद सिंघी ने सभी 27 दानदाता परिवार के लोगों का नामोल्लेख किया तथा संस्था की अन्य जानकारियां प्रस्तुत की। समारोह के दौरान दानदाता जतन पारख, पुष्पराज पुगलिया, भीखमचंद पुगलिया- कोलकाता, धनराज- भीखमचन्द- हेमराज पुगलिया जयपुर,सीए अमरचंद पुगलिया, अभय कुमार- शांति कुमार दुगड़- जयपुर, माणकचंद बोथरा, बजरंग भंसाली- शांति भंसाली हुकमचंद मैना देवी दुगड़, आमोद छाजेड़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जनों में डाॅ चेतन स्वामी, बजरंगलाल सेठिया, माणकचंद डागा, हनुमानमल श्यामसुखा, रिद्धकरण लूणिया, रामदेव बोहरा, पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू-मनोज पारख, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, महिला मंडल सदस्य, कन्या मंडल सदस्य, संजय बोथरा सूरत, तुलसीराम चौरड़िया, कुंभाराम घिंटाला, प्रदीप पुगलिया, पवन सेठिया, अशोक बैद, तोलाराम पुगलिया, तोलाराम मारू, पवन उपाध्याय, रमेश शर्मा, सुशील सेरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, विजय महर्षि, सूर्यप्रकाश गांधी, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, श्रवणकुमार भामूं, पांची लाल सिंघी, ओमप्रकाश गांधी, महावीर माली, विजयराज सेठिया, भंवरलाल दुगड़, श्याम सारस्वत हेमाराम, करनीसिंह बाना, हरिप्रसाद मूंधड़ा, सहित अनेक सक्रिय नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन विजयराज सेवग ने किया।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights