Nature Nature

होली पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: कमला कॉलोनी के कोल्ड स्टोर में कार्रवाई, 1160 किलो मावा नष्ट

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 3 मार्च। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में सघन कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी स्थित आशा कोल्ड स्टोर तथा प्रीति कोल्ड स्टोर पर निरीक्षण एवं न्यूनीकरण की कार्यवाही की गई। प्रीति कोल्ड स्टोर पर लगभग 1160 किलो पुराना, फफूंद लगा और बदबूदार मावा रखा था। कोल्ड स्टोर मालिक से इन पीपों के मालिक के बारे में पूछने पर बताया गया कि इनका कोइ मालिक नहीं है। मौके से मावे के 4 नमूने लिए गए तथा खराब मावे को जनहित में आबादी से दूर नष्ट करवाया गया। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कोल्ड स्टोर मालिक को पाबंद किया गया। इसके साथ ही आशा कोल्ड स्टोर पर मावे के 2 नमूने लेने के पश्चात 210 किलो मावा जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में डॉक्टर रमेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार,श्रवण कुमार वर्मा,भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे। कुल लिए गए 6 नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights