Nature Nature

मूसलाधार बरसात से गांवो में भरा पानी, गलियां हुई दरिया में तब्दील, किसानों के चेहरों पर छाई खुशियां

Nature

समाचार गढ़। मौसम विभाग की संभावना के मद्देनजर आज इन्द्र देवता ने खुश होकर जमकर पानी बरसाते हुए भूमि पुत्रो के चेहरो पर खुशियां लौटा दी है। आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में भारी बरसात के कारण गांव गलियों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।निचले इलाकों के घरों में पानी भरने से निकलना दुभर हो गया ।ग्रामीणों की माने तो आज सबसे अच्छी बारिश हुई है ।अच्छी बरसात से कुछ दिनों पहले बोई फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी ।
सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत के अनुसार आज मानसून की भारी बरसात ने भूमि पुत्रो के चेहरों पर मुस्कान लोटा दी है।अंकुर फूटती फसलों के लिए अच्छी बरसात संजीवनी का काम करेगी ।बची बुवाई का काम भी शीघ्र पूरा हो जाएगा ।तेज झमाझम बरसात के कारण गांव की गलियां दरिया में तब्दील नजर आई ।निचले इलाकों के घरों में पानी भरने तथा गलियों में पानी भरने से लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया ।किसान योगेश कुमार,मोटाराम,जगदीश प्रसाद,आशाराम मेहरा,मामराज आदि ने बताया कि इस बरसात से सिंचित तथा बारानी फसलों के लिए वरदान साबित होगी ।इस बार अच्छे जमाने की पूरी संभावना है।

अभय सिंह पूरा से प्रेमनाथ के अनुसार आज गांव में अच्छी बरसात से जगह जगह गलियों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी ।अच्छी बरसात से किसान वर्ग में खुशियां छा गई है ये बरसात अच्छे जमाने का संकेत है।

धीरदेसर चोटियां से सांवरमल सहू के अनुसार आज गांव सहित आसपास के गांवों में अच्छी बरसात हुई ।बरसात से गांव की गलियां दरिया में तब्दील हो गई ।बरसात से फसलों को जीवनदान मिल गया है।

बिग्गा से बनवारी झंवरिया के अनुसार आज झमाझम बरसात ने गांव को पानी पानी कर दिया ।भारी बरसात से गांव की गलियों में पानी इस कदर बह रहा था मानो कोई झरना बह रहा हो । गांव की गलियों सहित निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया ।

बिग्गा बास रामसरा से मनोज कुमार सारस्वत के अनुसार आज हुई तेज बरसात ने भूमिपुत्रों में खुशियां भर दी है।अच्छी बरसात से जमाना अच्छा होने की प्रबल संभावना है।
श्री डूंगरगढ़ के कई गांवों में बारिश से पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी से दो चार होना पड़ा ।

बरसात के पानी में तैरती हुई नजर आई मूंगफली की फसल । फोटो कमल कुमार जाखड़ सातलेरा
भारी बरसात से खेत हुए जलमग्न ।फोटो योगेश कुमार सारस्वत
भारी बरसात से खेत हुए जलमग्न ।फोटो योगेश कुमार सारस्वत
बिग्गा गांव में भारी बरसात से गलियां हुई दरिया में तब्दील लिया झरने का रूप ।फोटो बनवारी लाल झंवरिया
धीरदेसर चोटियां में झमाझम बरसात से गलियों में भरा पानी ।फोटो सांवरमल सहूं
धीरदेसर चोटियां में झमाझम बरसात से गलियों में भरा पानी ।फोटो सांवरमल सहूं
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में हो रही भारी बरसात ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में हो रही भारी बरसात ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में हो रही भारी बरसात ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights