Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के एकलव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 मार्च। एकलव्य पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और एक सादगीपूर्ण, मगर यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य और नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। कक्षा 6 और 7 के बच्चों ने अपने साथ बिताए गए पलों को साझा करते हुए भावुक अंदाज में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय निदेशक रिछपाल सिंह राठौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 8 के विद्यार्थी जिस नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं, उसमें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

प्रधानाध्यापक प्रभु सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक सदैव उनके मार्गदर्शक रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कई विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights