Nature Nature

गणगौर पर्व की धूम, उमंग और श्रद्धा के साथ निकली पारंपरिक सवारी

Nature

समाचार गढ़, 31 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। गणगौर का पारंपरिक पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया।  यह पर्व सोमवार को ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सजी-धजी महिलाओं और युवतियों ने बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुए गणगौर माता को भावभीनी विदाई दी। अविवाहित कन्याओं ने मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना की, जबकि सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजन किया।

परंपरा और श्रद्धा का अनूठा संगम
गणगौर सेवा समिति के तत्वावधान में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो हनुमान क्लब, गणेश मंदिर, बिग्गाबास, मुख्य बाजार की गलियों से होते हुए नेहरू पार्क कालू बास पहुंची। यहां पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा विधिपूर्वक गणगौर माता को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में सजे-संवरे ऊंट, घोड़े और रथों पर सवार गणगौर माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस आयोजन में सेवा धाम छात्रावास, सरस्वती संस्कृत विद्यालय और संस्कार स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। गणगौर सवारी में समिति सदस्य श्यामसुंदर पारीक, मनोज डागा, सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, इंद्रचंद तापड़िया, लक्ष्मीनारायण भादू, महावीर माली सहित कई लोग आयोजन व्यवस्था में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा सहित अनेक संगठनों की महिलाएं शामिल हुईं। आड़सर बास सत्संग महिला मंडल, राधिका सत्संग महिला मंडली, लक्ष्मी सुथार सहित कई समूहों की महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

गणगौर फेरों का आयोजन कल
गणगौर सेवा समिति के अनुसार मंगलवार को नेहरू पार्क में गणगौर फेरों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां अपनी गणगौर लेकर शामिल होंगी।

Related Posts

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights