Nature Nature

हीटवेव से अलर्ट, लेकिन राहत की उम्मीद: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज

Nature

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2025 राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आज भीषण गर्मी अपना कहर बरपा सकती है। चार जिलों में लू की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को हिमालय की तराई में सक्रिय होने जा रहा एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के तापमान पर असर डाल सकता है। इसके चलते गर्मी की तीव्रता में आंशिक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

अप्रैल के शेष दिनों में प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान सामान्य रह सकता है। वहीं सप्ताह के अंत तक राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के 7 शहरों में आज तेज धूलभरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related Posts

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights