Nature Nature

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास में बालिका छात्रावास हेतु कक्ष निर्माण की घोषणाएं, दानदाताओं का किया गया अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 28 अप्रैल 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण हेतु विभिन्न दानदाताओं द्वारा घोषणाएं की गईं। इनमें जगदीश प्रसाद ज्याणी पुत्र हुक्माराम ज्याणी लिखमादेसर, मोडूराम पुत्र नन्दाराम गोदारा ऊपनी तथा लिछमा देवी तरड़ व ताजुराम तरड़ (आड़सर) की स्मृति में उनके पुत्र नेमाराम तरड़ द्वारा कमरा निर्माण की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त मोडाराम तरड़ आड़सर द्वारा आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की गई।

बैठक के दौरान दानदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाता परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज शिक्षा के प्रति जागरूक एवं समर्पित है। शिक्षा की महत्ती आवश्यकता को समझते हुए समाज के दानदाता स्वप्रेरणा से छात्रावास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा रहे हैं, जिससे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, धूड़ाराम डेलू, केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, भैराराम गोदारा, आदूराम जाखड़, इमीलाल गोदारा, तोलाराम जाखड़, धाई देवी, मास्टर प्रभुराम बाना, हेतराम जाखड़, हरिराम सारण, पूनम नेण, पूर्णमल नेण, रामचन्द्र गोदारा, धर्माराम कुकणा, भंवरलाल सारण, धर्मपाल बांगड़वा, नरेन्द्र कुमार आर्य, लक्ष्मीनारायण भादू, शंकरलाल जाखड़, शंकरलाल भुंवाल, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, तोलाराम सिहाग, सरदारराम बाना, रामेश्वरलाल गोदारा, डूंगरराम गोदारा, हुक्माराम कस्वां, अशोक सारण, ओमप्रकाश सारण, रामदयाल बाना, प्रभुदयाल जाखड़, भगवानाराम महिया, गोपीराम सिहाग, सुगनाराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़, मुन्नीराम बाना, लेखराम गोदारा, श्रवणराम बाना, केशराराम कडवासरा, मदनलाल नेण, रामचन्द्र गीला, जैसाराम कुलड़िया, मोहनलाल सारण, सन्तोष नेण, खींयाराम गोदारा, प्रेम कुमार महिया, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, रामकिशन गावड़िया, गिरधारी जाखड़, जगदीश गोदारा, शंकरलाल कडवासरा, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरड़िया ने किया तथा छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी आगंतुकों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights