Nature Nature

राजस्थान के 28 शहरों में ब्लैकआउट और सायरन के साथ मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति में सतर्कता की ट्रेनिंग

Nature

समाचार गढ़ 6 मई 2025 राजस्थान में बुधवार को 54 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी स्तर की मॉक ड्रिल की जा रही है। युद्ध जैसी आपात स्थितियों में आमजन को सुरक्षित रखने और सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से यह राज्यव्यापी अभ्यास होगा। इसे लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ड्रिल के तहत जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर सहित कुल 28 शहरों को चयनित किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान ब्लैकआउट किया जाएगा और नागरिकों को यह सिखाया जाएगा कि हमले की स्थिति में किस तरह से रिएक्ट करना है।

ड्रिल के दौरान शहरों में सायरन बजेगा और इसके बाद सभी को घर की लाइट, मोबाइल टॉर्च, सड़क की लाइट, टोल व वाहनों की लाइटें बंद करनी होंगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता कैसे दें और आसपास के लोगों की मदद कैसे करें।

बीकानेर कलेक्टर नम्रता वैष्णव ने बताया कि जिले में मॉक ड्रिल को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में 10 जगह सायरन सिस्टम लगाए गए हैं और सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें मॉक ड्रिल की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। सभी कलेक्टर और एसपी को इससे जुड़ी जानकारियां साझा की गई हैं।

गौरतलब है कि भारत में आखिरी बार इस प्रकार की मॉक ड्रिल 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद हुई थी। इससे पहले 1962 में चीन युद्ध और 1965 व 1971 में पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऐसी तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह अभ्यास देश की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

समाचार गढ़। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, लेकिन बीकानेर संभाग में अब भी भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। पिछले कई दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights