Nature Nature

8 साल की मासूम का संदिग्ध हालात में शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से गांव में फैला आक्रोश

Nature

समाचार गढ़ 6 मई 2025 जिले के कोलायत क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोविन्दसर गांव के एक बाड़े में आठ साल की मासूम बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जैसे ही यह मंजर देखा, पूरे गांव में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई। गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हर किसी की आंखों में आक्रोश के साथ सवाल थे—आखिर एक बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत क्यों?

घटना की सूचना मिलते ही कोलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से कई मृतका के परिचित या रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

संभावित दुष्कर्म और हत्या, जांच के घेरे में कई सवाल
प्राथमिक जांच में जो संकेत मिले हैं, उनसे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को बल मिला है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। घटनास्थल पर जिस तरह की परिस्थितियां पाई गईं, वे स्वाभाविक नहीं मानी जा रही हैं।

गांव में रोष, नेताओं ने की न्याय की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत, पी.सी. कुमावत, अर्जुनकुमार और किशनलाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इधर, प्रदेश के पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने इस अमानवीय घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि “आठ साल की मासूम बच्ची भला फांसी क्यों लगाएगी? साफ है कि यह हत्या है, और हो सकता है उससे पहले दुष्कर्म भी किया गया हो। पुलिस को निष्पक्ष और गहराई से जांच करनी चाहिए।”

फिलहाल, ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है और लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights