Nature Nature

नागरिकों की सजगता की परीक्षा आज शाम, पूरे जिले में होगा ब्लैकआउट

Nature

समाचार गढ़, 7 मई, श्रीडूंगरगढ़। आज शाम जिलेभर में प्रशासन एक विशेष मॉकड्रिल के ज़रिए नागरिक सजगता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने जा रहा है। इस अभ्यास के दौरान पूरे इलाके में एक तय समय पर पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा। हालांकि, ब्लैकआउट का सटीक समय केवल प्रशासनिक कार्मिकों को बताया गया है, जबकि आम नागरिकों को इसके लिए सायरन के ज़रिए सतर्क किया जाएगा।

ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से मिलेगी जानकारी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजस्व ग्रामवार कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर गांव के मंदिरों में लगे लाउडस्पीकरों से पहले से अनाउंसमेंट करवाई जाएगी और फिर मॉकड्रिल के दौरान सायरन की आवाज प्रसारित की जाएगी। कस्बाई क्षेत्रों में नगरपालिका की जिम्मेदारी तय की गई है, जो अपने कचरा संग्रहण वाहनों में लगे लाउडस्पीकर से सायरन बजवाएगी।

क्या करना होगा सायरन सुनते ही?
पहले सायरन की आवाज सुनते ही नागरिकों को अपने घरों, दुकानों, संस्थानों की सभी लाइटें तुरंत बंद करनी होंगी। यदि कोई वाहन चला रहा हो तो उसे साइड में रोककर वाहन की हेडलाइट्स भी बंद करनी होगी। मोबाइल, टॉर्च, इन्वर्टर या सोलर लाइट—किसी भी प्रकार की रोशनी का इस्तेमाल नहीं करना है। लगभग 15 मिनट के बाद एक लंबा सायरन बजेगा, जो मॉकड्रिल के समाप्त होने का संकेत होगा। इसके बाद नागरिक अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं।

सामूहिक जिम्मेदारी और सजगता की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी डर या घबराहट के इस ड्रिल में हिस्सा लें और निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि यह अभ्यास हमारी सामूहिक सुरक्षा और जागरूकता के लिए जरूरी है।

क्या आप तैयार हैं आज की इस अनूठी अभ्यास का हिस्सा बनने के लिए?

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights