Nature Nature

सेरूणा पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी, होटल में ले जाकर किया था दुष्कर्म

Nature

समाचार गढ़, 12 मई,श्रीडूंगरगढ। एक मासूम की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले दरिंदों पर अब कानून का शिकंजा कसने लगा है। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 29 अप्रैल 2025 को सामने आया था, जब पीड़िता की माँ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात को दो युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को मोटरसाइकिल पर अपहरण कर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद रविवार, 11 मई को ऊपनी निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र रामेश्वरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

  • Related Posts

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights