Nature Nature

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत, परिजनों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़, 12 मई, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धोलिया रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक श्रमिक की जान चली गई। मृतक मालचंद प्रजापत (निवासी मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़) रोजाना की तरह आज सुबह अपने काम के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालाराम सुबह करीब 07:10 बजे धोलिया गांव में चेजा-भाटा का कार्य करने के लिए घर से निकले थे। करीब 07:50 बजे उनके पुत्र पवन प्रजापत को सूचना मिली कि उनके पिता धोलिया रोड पर श्रीडूंगरगढ़ से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर गंभीर हालत में घायल अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और उनके पिता सड़क पर पड़े थे। अनुमान है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

पवन प्रजापत ने इस मामले को लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना-पत्र सौंपा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    समाचार गढ़। देशभर में पेपर लीक मामलों को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पेपर…

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights