Nature Nature

RBSE 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह, 10वीं का 30 मई तक; 19.98 लाख विद्यार्थियों को इंतजार

Nature

समाचार गढ़, 20 मई 2025। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस सप्ताह घोषित किया जा सकता है, जबकि 10वीं कक्षा का परिणाम 30 मई तक आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद ही बोर्ड परिणाम जारी करने की तारीख तय करेगा।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने जानकारी दी कि 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है, वहीं 10वीं कक्षा की कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में कुल 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 8 लाख 91 हजार 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रवेशिका परीक्षा में 7324 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3910 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

बोर्ड अब परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है और 25 से 28 मई के बीच 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • Related Posts

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights