Nature Nature

प्रदेशाध्यक्ष के पहले दौरे में जोश से लबरेज़ रहा श्रीडूंगरगढ़, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, तिरंगा यात्रा और ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 20 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध खड़े थे, और जैसे ही राठौड़ का काफिला तहसील कार्यालय पहुंचा, ज़ोरदार नारों और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ता बैठक में दमदार मुद्दों की चर्चा
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से संवाद हुआ। प्रदेशाध्यक्ष ने ष्ऑपरेशन सिंदूरष् की सफलता को वीर सैनिकों के सम्मान में समर्पित बताया और कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को और गहराया जा रहा है।

राठौड़ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आगामी पलाना जनसभा राजस्थान ही नहीं, देश के लिए गौरव का क्षण होगी, जिसमें 103 कार्यों का लोकार्पण और 35,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात मिलने वाली है। बीकानेर को यह ऐतिहासिक अवसर नहीं गंवाना चाहिए।” उन्होंने हर कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर न छोड़ें।

ट्रोमा सेंटर पर उठाई आवाज़
राठौड़ ने श्रीडूंगरगढ़ के लंबे समय से लंबित ट्रोमा सेंटर की आवश्यकता को भी खुले मंच से स्वीकार करते हुए कहा कि “जनता की यह मांग जायज़ है, और भाजपा इसके लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यदि भामाशाह पीछे हटे हैं, तो विकल्पों की तलाश की जाएगी, लेकिन ट्रोमा सेंटर ज़रूर बनेगा।”

भव्य स्वागत में दिखा श्रीडूंगरगढ़ का रंग
कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने राठौड़ का स्वागत 51 किलो की फूलमाला और परंपरागत राजस्थानी साफा पहनाकर किया। इस गरिमामयी क्षण में पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

इन चेहरों की रही खास मौजूदगी
मंच पर किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, गजेन्द्र सिंह, कोजूराम सारस्वत, राधेश्याम दर्जी, महावीर अड़ावलिया, सीताराम सोनी सहित पार्टी के तमाम मंडल व मोर्चा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन के बाद राठौड़ देशनोक के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनके श्रीडूंगरगढ़ दौरे की गर्माहट कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देर तक बनी रही।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights