Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से स्वीकृत हुए 15 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य

Nature

समाचार गढ़ 26 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से लगभग 60 किलोमीटर लंबी 15 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग से मिली है। इन सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और वर्षों पुरानी जर्जर सड़कों से छुटकारा मिलेगा।

स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का विवरण:

1. एनएच-11 (हेमासर फाटा) से कालू रोड (श्रीडूंगरगढ़) – 2.50 किमी – ₹87 लाख

2. बेनिसर से दुलचासर – 3 किमी – ₹1.05 करोड़

3. धोलिया सड़क (सुनारों की जोहड़ी) से कालू रोड तक – 1.80 किमी – ₹63 लाख

4. लोडेरा से बिंजासर – 0.50 किमी – ₹15 लाख

5. एनएच-11 (बीगा) से भेरूनाथ मंदिर तापरडिया बास – 0.50 किमी – ₹15 लाख

6. बीगा से पुष्करणा बास होते हुए अभयसिंहपुरा तक – 1.80 किमी – ₹75 लाख

7. धर्मास से इंद्रपालसर हिरावतान तक – 3 किमी – ₹1.50 करोड़

8. एनएच-6 से शिवधोरा मंदिर, सरजनसर तक – 1 किमी – ₹35 लाख

9. गुसांईसर बड़ा से डेलवा – 4 किमी – ₹1.05 करोड़

10. पूनरासर से मानकरासर – 7 किमी – ₹1.28 करोड़

11. गुसांईसर बड़ा से थेह – 4 किमी – ₹72 लाख

12. श्रीडूंगरगढ़ से जैसलसर – 4.70 किमी – ₹83 लाख

13. ऊपनी से लिखमीसर उतरादा – 11.50 किमी – ₹2.67 करोड़

14. धनेरू से सोडवा (जिला सीमा) तक – 7.50 किमी – ₹1.35 करोड़

15. इंद्रपालसर सांखलान से ढाणी हथना जोहड़ तक – 6.50 किमी – ₹1.17 करोड़

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights