Nature Nature

गोपाल गौशाला में स्व. मुलतानी देवी की स्मृति में वाटरकूलर लोकार्पित, पुण्य बेला में हुआ लोकार्पण समारोह

Nature

समाचार गढ़ 31 मई 2025 स्थानीय गोपाल गौशाला में जन-सुविधार्थ शीतल जल की सुविधा उपलब्ध कराने हितार्थ सेवाभावी निर्मल कुमार पुगलिया व श्रीगोपाल राठी की प्रेरणा के प्रतिफल आज दिनांक ३० मई को सांय गोधूली बेला में श्री अभिजीत पुगलिया सुपुत्र पन्नालाल पुगलिया द्वारा अपनी दादीजी स्वर्गीया मुलतानी देवी धर्मपत्नी मांगीलाल जी पुगलिया की पुण्यस्मृति में समर्पित अत्याधुनिक वाटरकूलर का लोकार्पण हुआ।

लोकार्पण कार्य सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल भोजक मंत्री श्रीडूंगरगढ पुस्तकालय व कस्बे के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यदीप द्वारा स्वस्ति वाचन पाठ के साथ किया गया। श्री गोपाल गौशाला के मंत्री श्री जगदीश स्वामी ने कहा कि गर्मी में प्यासे को निर्मल शीतल जल प्रदान करना बहुत ही पुण्य का काम है। समाज सेवी श्री गोपाल राठी ने कहा कि सुअर्जन का सद्विसर्जन ही कल्याणकारी होता है। सत्यदीप ने दान की महिमा को बताते हुए कहा कि गीता में कहा गया है, कि “देशे काले च पात्रे च तद्यान सात्त्विक स्मृतम्।।

उचित समय और उचित जन को उचित सहयोग, बिना अहंकार किसी को दिया जाये वही दान सात्त्विक होता है। लोकार्पण के समय शहर के विशिष्ट सामाजिक प्रतिभा के रूप में ललित बाहेती, सुरेश भादानी, इन्द्रचंद प्रजापति, सीताराम माली, संजय कर्वा, भवानीशंकर राठी, कमल जोशी (प्रबंधक) और अन्यान्य गणमान्यों की सहभागिता रही। लोकार्पण कर्ता परिवार की तरफ से परिवार प्रतिनिधि निर्मल जी पुगलिया द्वारा लड्डू प्रसाद वितरण के साथ सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी यथाशक्ति सेवा-सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights